यूपी के 10 लोकसभा सीट पर मंगलवार सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है। वहीं मुरादाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ संख्या 231 पर एक चुनाव अधिकारी को पीट दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि वह मतदाताओं से 'समाजवादी पार्टी' के प्रतीक को दबाने के लिए कह रहा है।
घटना पौने नौ बजे की है। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने आरोपियों पर कार्रवाई की बात कही, इसके अलावा पीठासीन अधिकारी को हटाकर उनकी जगह अब नए पीठासीन अधिकारी भूप सिंह को तैनात किया गया है।