फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकदल के कार्यकर्ता गांव-गांव तक बूथों को करेंगे मजबूत : त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर प्रत्येक बूथ को मजबूत करेंगे। साथ ही दिवंगत चौधरी चरण सिंह की विचारधारा के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। पंचायत भवन सभागार में शुक्रवार को आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। बताया कि पार्टी किसानों, मजदूरों, युवाओं, व्यापारियों और समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज है। वह सामाजिक समरसता, भाईचारे और विकास की राजनीति में विश्वास रखते हैं। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न दिवंगत चौधरी चरण सिंह देशहित एवं ग्रामीण भारत के विकास के लिए जमींदारी उन्मूलन, पटवारी व्यवस्था में सुधार और खेत से संसद तक किसानों के स्वाभिमान की लड़ाई लड़ते रहे। कार्यक्रम का संचालन सुधीर सिंह बिश्नोई ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष रोहिलखंड रामवीर सिंह, सरजीत चौधरी, पूर्व विधायक विजय यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी, जिला संयोजक राहुल बालियान, प्रदेश महासचिव राजवीर सिंह गुर्जर, मोहम्मद शहजाद, अभिषेक त्यागी, फ़िज़ाउल्लाह चौधरी, किरणपाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें