फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अरण्या सिग्नेचर सोसायटी में मानहानि के आरोप में आठ को कानूनी नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अरण्या सिग्नेचर सोसायटी, रामगंगा विहार में विद्युत मीटर की खराबी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी नोटिस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

सोसायटी निवासी नीरज अग्रवाल की ओर से अधिवक्ता राकेश कुमार वशिष्ठ ने मोहित खन्ना, डोली खन्ना, सुभाषिष चौहान, मनीषा रस्तोगी, अनीता अरोड़ा, कुंवर राजा बाबू और विनोद शर्मा समेत आठ लोगों को मानहानि के आरोप में नोटिस भेजा है। अतुल टंडन के घर पर नहीं मिलने के कारण नोटिस प्राप्त नहीं हो सका।
22 सितंबर के नोटिस के अनुसार 23 अगस्त को सोसायटी के विद्युत मीटर में तकनीकी खराबी को लेकर नीरज अग्रवाल से चर्चा हुई थी। उन्होंने संबंधित विभाग से बात करने का प्रयास किया, लेकिन रविवार होने के कारण अगले दिन बात करने की जानकारी दी। आरोप है कि इससे नाराज होकर उनके साथ आपत्तिजनक एवं अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया और परिवार व अन्य लोगों के सामने अपमानजनक टिप्पणी की गई।
विज्ञापन

इसके बाद 50-60 लोगों के साथ सोसायटी के बाहर सड़क पर नीरज अग्रवाल और उनके परिवार के खिलाफ आरोप लगाए गए तथा सार्वजनिक रूप से नारेबाजी की गई। नोटिस में व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के माध्यम से भी आरोपों के प्रचार-प्रसार की बात कही गई है।
विज्ञापन

अधिवक्ता ने सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने का हवाला देते हुए एक करोड़ रुपये की भरपाई और लिखित माफीनामा मांगा है।
मांग पूरी नहीं होने पर दीवानी और आपराधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सुभाषिष चौहान ने नोटिस को गलत बताते हुए कहा कि उन्हें टारगेट किया जा रहा है और वह अपने अधिवक्ता से बात करके जवाब देंगे। डोली खन्ना ने कहा कि नोटिस की जानकारी मिली है, लेकिन अभी उसे देखा नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें