मुरादाबाद। लोकोशेड पुल के बराबर में बनाए जा रहे नए पुल पर रविवार दोपहर गार्डर रखे जाएंगे। शनिवार रात क्रेन के जरिये इन गार्डरों को ट्रालों पर लाद कर लिया गया था। सोमवार दोपहर बारह बजे से लेकर शाम चार बजे तक लोकोशेड पुल पर पूरी तरह यातायात बंद रहेगा। इस दौरान वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा।
सोमवार दोपहर को गार्डरों को पिलर्स पर रखा जाएगा। इसके लिए रेलवे ने सोमवार को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट से तीन बजकर 50 मिनट तक तीन घंटे का ब्लॉक लिया है। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक लोकोशेड पुल पर आवाजाही भी पूरी तरह बंद रहेगी।
इस दौरान दिल्ली रोड से आने वाले वाहन लाकड़ी फाजलपुर तिराहे से टीपी नगर, हनुमान मूर्ति तिराहे से शहर की ओर भेजे जाएंगे। जबकि शहर से दिल्ली रोड की ओर जाने वाले वाहन फव्वारा चौक पर रोक दिए जाएंगे। इन वाहनों को रेलवे स्टेशन से हनुमान मूर्ति तिराहा से पंडित नगला बाईपास से टीपी नगर और लाकड़ी फाजलपुर तिराहे से दिल्ली रोड पर भेजा लाएगा। जबकि बाइक और चौपहिया वाहन कांशीराम नगर से पीएसी तिराहे से कांठ रोड पर भेजे जा सकेंगे। अधिशासी अभियंता महेश चंद्र ने बताया कि रविवार बजे बारह बसे गार्डर पिलर पर रखने का कार्य शुरू किया जाएगा। इस दौरान मुरादाबाद- दिल्ली और मुरादाबाद - सहारनपुर रेल मार्ग पर जीन घंटे का मेगा ब्लाक रहेगा।
काशी समेत चार ट्रेनों का संचालन होगा बाधित
मुरादाबाद। लोकोशेड ओवरब्रिज पर गार्डर रखने के लिए डाउन लाइन (मुरादाबाद से बरेली सेक्शन) हकीमपुर लोधी-मुरादाबाद सेक्शन पर तीन घंटे ट्रेनों का संचालन रुका रहेगा। ब्लॉक के चलते काशी विश्वनाथ और दुर्गियाना एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से देरी से आएगी।
सोमवार को दोपहर 12:50 से 3:50 बजे तक ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। रेलवे ने यह ब्लॉक डाउन लाइन हकीमपुर लोधी-मुरादाबाद सेक्शन पर लिया है, जिसके चलते नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से पहुंचेंगी। सहारनपुर से लखनऊ जाने वाली सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर एक घंटे देरी से पहुंचेगी। इसके अलावा नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस भी बीच में रोकी जाएगी।