फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबादः आज रात दिल्ली रोड स्थित लोको शेड पुल पर नो एंट्री, बदला गया है रास्ता

Sat, 22 Feb 2020 03:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकोशेड पुल पर शनिवार से गार्डर रखने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन कर दिया है। शनिवार रात ग्यारह बजे से सुबह छह बजे तक लोकोशेड पुल पर यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन


इस दौरान दिल्ली रोड से आने वाली लाकड़ी फाजलपुर तिराहे से टीपी नगर, हनुमान मूर्ति तिराहे से शहर की ओर आएंगे और इसी रास्ते से वापस जाएंगे। जबकि शहर से दिल्ली रोड की ओर जाने वाले वाहन फव्वारा चौक पर रोक दिए जाएंगे।

इन वाहनों को रेलवे स्टेशन से हनुमान मूर्ति तिराहा से पंडित नगला बाईपास से टीपी नगर और लाकड़ी फाजलपुर तिराहे से दिल्ली रोड पर भेज जाएंगे। एसपी यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि दिल्ली रोड से कंटेनर डिपो में आने वाले कंटेनर और ट्रक रात नौ बजे से ग्यारह बजे के बीच आ सकेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चौबीस फरवरी 2020 को दोपहर बारह बजे से शाम चार बजे तक भी लोकोशेड पुल पर यातायात बंद रहेगा। इस दौरान भी वाहनों को तय मार्गों से गुजारा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें