फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा खनन , निर्यात फैक्टरियों को भी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आज से मुरादाबाद में दो बड़ी राहतें मिलेंगी। सोमवार से प्रशासन ने निर्यातकों को अपने तैयार कंटेनर के शिपमेंट की छूट दे दी है। इसके अलावा शासन के निर्देश पर खनन की साइटस पर खनन शुरू करने भी इजाजत दे दी गई। लॉकडाउन में रियायतें देने के मुद्दे पर प्रमुख सचिव, आईजी, डीएम और एसएसपी की बैठक में हालात की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया है। डीएम का कहना है कि यदि लोग चाहते हैं कि लॉकडाउन आगे नहीं बढ़े और उन्हें रियायतें मिलने लगें तो तीन मई तक पूरी सख्ती के साथ लॉकडाउन का पालन करना होगा।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक के बाद जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बड़ी तादाद में है। इसलिए समीक्षा बैठक में लॉकडाउन में ढील नहीं दिए जाने का फैसला लिया गया है। तय हुआ है कि तीन मई तक जिले में लॉकडाउन को पहले से भी प्रभावी ढंग से लागू कराया जाएगा। डीएम ने बताया कि शासन के निर्देश पर खनन साइट्स को सोमवार से खोला जाएगा। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोग खनन करेंगे। लेकिन दुकानें नहीं खुलेंगे, खनन का काम सिर्फ साइट्स पर ही होगा।
इसके अलावा निर्यातकों की ओर से मांग थी कि उनका तैयार माल फैक्टरियों में पड़ा है, जिसे वह विदेशों को भेजना चाहते हैं। डीएम ने बताया कि निर्यातकों को भी छूट दी गई है कि वह सिर्फ अपने तैयार कंटेनरों की शिपमेंट कर सकते हैं। इस कार्य में भी सोशल डिस्टेंसिंग का खास तौर पर ख्याल रखने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम का कहना है कि पिछले चार दिन से कोरोना संक्रमितों की संख्या में कोई विशेष इजाफा नहीं हुआ है। रविवार को आई रिपोर्ट भी राहत देने वाली है। यदि लोगों ने लॉकडाउन का पूरी सख्ती से पालन किया तो तीन मई तक हालात सुधर सकते हैं। उम्मीद है कि इस दौरान अस्पतालों में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से भी बड़ी संख्या में लोग ठीक होकर घरों को लौटेंगे। समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव व जिले के नोडल अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने निर्देश दिए कि लॉकडाउन का पूरी सख्ती से पालन कराया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोई ढील नहीं दी जाए। आईजी रमित शर्मा को भी जिले का नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने पुलिस का मनोबल बढ़ाए रखने और लॉकडाउन के उल्लंघन पर पुलिस की सख्ती को बरकरार रखने के निर्देश दिए। एसएसपी अमित पाठक ने समीक्षा बैठक में बताया कि पुलिस हॉटस्पॉटस एरिया पर विशेष रूप से फोकस किए हुए है और यह सख्ती जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें