फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एनसीईआरटी की 12वीं से महंगी निजी स्कूलों में एलकेजी की किताबें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एनसीईआरटी के कक्षा 12 के पाठ्यक्रम से निजी स्कूलों में एलकेजी का ही पाठ्यक्रम दोगुना से ज्यादा महंगा है। इसकी वजह से परेशान अभिभावकों ने एनसीईआरटी की किताबों से ही पढ़ाई करवाने की मांग की है। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाने को प्राथमिकता देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत होते ही अभिभावक बच्चों की अगली कक्षा की किताबें खरीदने के लिए दुकानों के चक्कर लगा रहे हैं। स्थिति यह है कि सिर्फ एलकेजी की किताबें ही तीन हजार से अधिक की हैं। एक अभिभावक ने बताया कि एलकेजी में 14 किताबों का पाठ्यक्रम है। इसमें विजुअल आर्ट किताब 450 रुपये की है। हिंदी में तीन किताबें हैं। एक में शब्द ज्ञान, दूसरी किताब भी शब्द ज्ञान की है, लेकिन उसे चित्रावली नाम दिया है। वहीं तीसरी किताब को हिंदी नाम दिया है।
इसी तरह अंग्रेजी में चार किताबें हैं। गणित में भी दो किताबें हैं, जो गिनती सिखाने की हैं। एक किताब ईवीएस की और एक जीके की है, जबकि आर्ट की दो किताबें और एक कॉपी है। पूरा सेट यदि लेते हैं तो इसमें सात कॉपी के 350 और स्टेशनरी के 480 और जुड़ गए हैं। इस तरह से यह कीमत चार हजार रुपये तक पहुंच जाती है। वहीं एनसीईआरटी के कक्षा 12 के पाठ्यक्रम की कीमत 1400 से भी कम है।
विज्ञापन

वहीं एनसीईआरटी में कक्षा एक की बात करें तो हिंदी, अंग्रेजी और गणित की किताबों के कुल 195 रुपये, कक्षा नौ में दस किताबों की कीमत 780 रुपये है। इस पाठ्यक्रम में सबसे महंगी किताब विज्ञान की 125 रुपये की है। वहीं निजी स्कूलों में कक्षा आठ का पाठ्यक्रम 16 किताबों का 7479 रुपये, कक्षा नौ में 8400 रुपये तक का है।

उम्र चार साल, बोझ 14 किताबों का
अभिभावक एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि एनईपी के हिसाब से एलकेजी में बच्चे की उम्र चार साल की है। ऐसे में एक चार साल के बच्चे पर 14 किताबों का बोझ डालना उसके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। इसके अलावा नेशनल बैग पॉलिसी 2020 का उल्लंघन भी है।
-


कक्षा 12 की एनसीईआरटी और निजी स्कूलों की एलकेजी की किताबों की कीमतें
कक्षा 12 एनसीईआरटी कीमत निजी स्कूल एलकेजी कीमत
अंग्रेजी एक 50 हिंदी 210
अंग्रेजी दो 50 हिंदी द्वितीय 175
हिंदी एक 80 हिंदी तृतीय 229
हिंदी एक 45 अंग्रेजी फर्स्ट 230
गणित एक 130 अंग्रेजी द्वितीय 181
गणित 150 अंग्रेजी तृतीय 155
फिजिक्स एक - 200 अंग्रेजी चतुर्थ 219
फिजिक्स दो 125 जनरल अवेयरनेस 250
रसायन विज्ञान 200 गणित 290
रसायन विज्ञान दो 140 ईवीएस 319
वनस्पति विज्ञान 200 जीके 201
इंप्रेशन आर्ट 185
विजुअल आर्ट्स 450
ड्राइंग कॉपी 40
कुल 1370 रुपये कुल 3134



वर्जन...
शासन-प्रशासन से किताबों की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है। अपने स्तर से प्रकाशक कीमतों का निर्धारण न करने पाएं। कई ऐसी किताबें स्कूलों में लगाई जा रही हैं, जिनके कुल पेज 20 से 25 हैं, लेकिन कीमत पांच सौ से सात सौ रुपये तक है। इनका इस्तेमाल सालभर में एकाध-दिन ही होता है। एनसीईआरटी की किताबों की मांग करने के पीछे भी यही मुख्य कारण है। - अनुज गुप्ता, अध्यक्ष, मुरादाबाद पेरेंट्स ऑफ आल स्कूल्स
-
स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई को प्राथमिकता देने का फैसला लिया गया है। जब एनसीईआरटी की किताबें नहीं मिलेंगी, तब ही निजी प्रकाशकों की किताबों से पढ़ाई करवाई जा सकती है। इस संबंध में जल्द ही निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

देवेंद्र कुमार पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें