मुरादाबाद में दो वार्डों से भाजपा के प्रत्याशियों को जीत मिल चुकी है। इसी के साथ भाजपा ने नगर निगम मुरादाबाद में अपनी विजय का खाता खोल दिया है। भाजपा समर्थकों में जीत के बाद खुशी की लहर है।
मुरादाबाद में वार्ड तीन से भाजपा प्रत्याशी द्रोपा देवी ने जीत दर्ज की है। जबकि वार्ड 7 से बीजेपी उम्मीदवार अजय दिवाकर ने 753 मतों से जीत दर्ज की है। पार्षद पद पर जीत के साथ भाजपा ने अपना खाता खोल लिया है।
भाजपा के मेयर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने कहा कि मेरा मुख्य मुकाबला सपा से ही है। बसपा केवल अपना परंपरागत वोट पा रही है। भाजपा अपनी जीत दर्ज कराएगी।
दसवां चक्र :
विनोद अग्रवाल - भाजपा - 54251
लाखन सिंह सैनी - बसपा - 25865
मो. यूसुफ कुरैशी - सपा - 16912
मो. रिजवान कुरैशी - कांग्रेस - 11934
सरदार गुरविंदर सिंह - आप - 2665