फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की ननद से लड़की को इश्क: लिव इन में रहने के लिए कोतवाली पहुंचीं दो युवतियां, पहनावा देख पुलिस भी हैरत में

Mon, 15 May 2023 12:14 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बहजोई (संभल)

सार

दोनों युवतियों ने अदालत के आदेश का हवाला देकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। दोनों युवतियां सात माह पहले अपने घर से चली गईं थीं। इसके बाद युवती के पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहन की ननद के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने के लिए दो युवतियां कोतवाली पहुंचीं। अदालत के आदेश का हवाला देकर दोनों युवतियों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। सात माह पहले दोनों युवतियां अपने घर से चली गईं थीं। पूरे मामले में युवती के पिता की ओर से पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन
Trending Videos

रविवार दोपहर कोतवाली में दो युवतियां कोतवाली पहुंचीं और लिव इन रिलेशनशिप में रहने को लेकर सुरक्षा की मांग करते हुए पुलिस से गुहार लगाई। प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज लवानियां ने कहा कि परिजनों से जानकारी लेने पर सामने आया कि कोतवाली बहजोई क्षेत्र की एक युवती अपनी बहन की ननद को लेकर करीब सात माह पहले घर से चली गई थी। 

पूरे मामले में युवती के पिता की ओर से तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अब अचानक जब युवती अपनी बहन की ननद को लेकर घर पहुंची तो दोनों युवतियों को कोतवाली बुलवाया गया। इनमें एक युवती युवक की वेशभूषा में थी और दूसरी विवाहिता की। जानकारी लेने पर पहले तो दोनों युवतियों ने आपस में विवाह करने की बात कही।

इनमें से बहजोई क्षेत्र निवासी युवती का कहना था वह बिलारी थाना क्षेत्र निवासी अपनी बहन की ननद के साथ बीते करीब छह माह से अधिक समय से नोएडा में रह रही है। वह नोएडा में मार्केटिंग रिप्रजेंटेटिव का काम करती है और उसके साथ रहने वाली बहन की ननद एक मॉल में काम करती है।
विज्ञापन

दोनों एक साथ लिव इन रिलेशनशीप में रहना चाहती हैं। सुरक्षा को लेकर अदालत से भी आदेश कराकर संबंधित थाने में भिजवा दिए गए हैं। इसके बाद करीब दो घंटे की पंचायत के बाद दोनों युवतियां कोतवाली से चलीं गईं। इस बीच दोनों युवतियों के परिजन भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें