फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह से पहले बिखरे सपने: लड़के ने शादी से किया इनकार, लड़की में बताई ऐसी कमी कि परिजन खुद उसे ले गए थाने

Sun, 14 May 2023 07:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, डिडौली (अमरोहा)

सार

मामला अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। जहां युवक की शादी संभल जनपद के गांव निवासी युवती के साथ तय हुई थी। दोनों परिवारों के बीच शादी की तैयारियां चल रही थी कि इससे पहले ये पूरा वाकया हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के डिडौली में शादी से पंद्रह दिन पहले युवक ने लड़की का रंग काला बता कर शादी करने से इनकार कर दिया। परिजनों के काफी समझाने के बाद भी नहीं माना तो उसे कोतवाली लेकर पहुंचे। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भी युवक मानने को तैयार नहीं हुआ। बाद में लड़की वालों ने भी शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से रिश्ता टूट गया।

विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। उनके बेटे की शादी संभल जनपद के गांव निवासी युवती के साथ तय हुई थी। दोनों परिवारों के बीच शादी की तैयारियां चल रही थी। 29 मई को शादी की तारीख तय हुई, लेकिन रविवार को अचानक युवक ने लड़की का रंग सांवला बताकर शादी करने से मना कर दिया। 

जिससे उसके परिजनों के होश उड़ गए। काफी समझाने के बाद भी युवक शादी करने को तैयार नहीं हुआ। लिहाजा उसके परिजन युवक को लेकर डिडौली कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरा मामला बताया। पुलिस ने भी युवक को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुआ। थाने में करीब दो घंटे तक विवाद की स्थिति बनी रही। 
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने लड़की पक्ष से फोन पर बात की। पुलिस की बात सुनने के बाद लड़की पक्ष ने भी शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से शादी को रद्द कर दिया गया है। ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। सीओ सिटी विजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से शादी को रद्द कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें