फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मुरादाबाद नगर निगम में जीती कांग्रेस

टीम डिजिटल/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Fri, 01 Dec 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : FILE PHOTO


मुरादाबाद में मेयर पद के लिए मतगणना जारी है। अब तक 19 राउंड की गणना हो चुकी है। करीब दो लाख 10 हजार वोटों की गिनती हो चुकी है। अब तक 23 वार्डों के परिणाम भी आ चुके हैं। 


इनमें वार्ड दो से कांग्रेस के शिवराज गुर्जर ने अपनी जीत दर्ज कर कांग्रेस का परचम लहाराया। एक सीट कांग्रेस की झोली में आने के बाद नगर निगम में उसकी उपस्थिति दर्ज हो गई है।


मेयर पद की मतगणना के लिए दौरान 19वें राउंड तक आते-आते कांग्रेस प्रत्याशी रिजवान कुरैशी ने भाजपा के महापौर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल की बढ़त कर दी। 


पहले करीब 49 हजार वोटों से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे थे, लेकिन 18वें राउंड में उनकी बढ़त घटकर 44 हजार हो गई। रिजवान कुरैशी को अब तक  48470 मत प्राप्त हुए हैं तो वहीं भाजपा के विनोद अग्रवाल को 92508 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next