मुरादाबाद नगर निगम के महापौर पद की मतगणना का 12वां चक्र समाप्त हो चुका है। इस चक्र में भी भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं।12 चक्रों की मतगणना के बाद बसपा दूसरे और सपा तीसरे स्थान पर है। कांग्रेस चौथे स्थान पर है। ग्यारह चक्रों में अब तक 129664 मतों की गणना हो चुकी है।
मुरादाबाद में वार्ड तीन से भाजपा प्रत्याशी द्रोपा देवी ने जीत दर्ज की है। जबकि वार्ड 7 से बीजेपी उम्मीदवार अजय दिवाकर ने 753 मतों से जीत दर्ज की है। पार्षद पद पर जीत के साथ भाजपा ने अपना खाता खोल लिया है।
वार्ड तीन, चार, सात, आठ, 12, 16, 17, 18, 19 में भाजपा को जीत मिल चुकी है। वार्ड दो से कांग्रेस, पांच से सपा, वार्ड एक व 10 से बसपा के पार्षद प्रत्याशी की जीत हुई है।
भाजपा के मेयर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने कहा कि मेरा मुख्य मुकाबला सपा से ही है। बसपा केवल अपना परंपरागत वोट पा रही है। भाजपा अपनी जीत दर्ज कराएगी।
दसवां चक्र :
विनोद अग्रवाल - भाजपा - 54251
लाखन सिंह सैनी - बसपा - 25865
मो. यूसुफ कुरैशी - सपा - 16912
मो. रिजवान कुरैशी - कांग्रेस - 11934
सरदार गुरविंदर सिंह - आप - 2665
ग्यारहवां चक्र :
विनोद अग्रवाल - भाजपा - 62330
लाखन सिंह सैनी - बसपा - 26917
मो. यूसुफ कुरैशी - सपा - 17976
मो. रिजवान कुरैशी - कांग्रेस - 13196
सरदार गुरविंदर सिंह - आप - 3066
बारहवां चक्र :
विनोद अग्रवाल - भाजपा - 67468
लाखन सिंह सैनी - बसपा - 27934
मो. यूसुफ कुरैशी - सपा - 20466
मो. रिजवान कुरैशी - कांग्रेस - 15505
सरदार गुरविंदर सिंह - आप - 3231