अब तक वार्ड एक से बसपा की प्रियंका जीत चुकी हैं। वहीं वार्ड दो से कांग्रेस के शिवराज, तीन से भाजपा की द्रोपा देवी, चार से बसपा की ऊषा देवी, पांच से सपा के सुरेश, छह से भाजपा के विनय, सात से भाजपा के अजय दिवाकर, आठ से भाजपा की प्रियां सिंह जीत चुकी हैं।
वहीं वार्ड दस से बसपा के पप्पी लाल, 12 से भाजपा की महिमा, 13 से भाजपा के अजय सक्सेना, 14 से भाजपा के चंद्रशेखर, 16 से भाजपा के प्रदीप शर्मा, 17 से भजपा की कमला वर्मा, 19 से भाजपा की डिंपल सिंह, 20 से बसपा की सावित्री, 21 से भाजपा की पूनम बंसल, 23 से भाजपा के अशोक सैनी, 24 से सपा की तरन्नुम, 26 से भाजपा के प्रभात सक्सेना, 28 से भाजपा की के राजेश कुमार, 31 से भाजपा की रुचि चौधरी और वार्ड 34 से भाजपा की अर्चना शर्मा ने जीत हासिल कर ली है।
मुरादाबाद नगर निगम के महापौर पद की मतगणना का 16वां चक्र समाप्त हो चुका है। इस चक्र में भी भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं। 16 चक्रों की मतगणना के बाद बसपा दूसरे और सपा तीसरे स्थान पर है। कांग्रेस चौथे स्थान पर है। 16 चक्रों में अब तक 167592 मतों की गणना हो चुकी है।
भाजपा के मेयर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने कहा कि मेरा मुख्य मुकाबला सपा से ही है। बसपा केवल अपना परंपरागत वोट पा रही है। भाजपा अपनी जीत दर्ज कराएगी।
बारहवां चक्र :
विनोद अग्रवाल - भाजपा - 67468
लाखन सिंह सैनी - बसपा - 27934
मो. यूसुफ कुरैशी - सपा - 20466
मो. रिजवान कुरैशी - कांग्रेस - 15505
सरदार गुरविंदर सिंह - आप - 3231
14वां चक्र :
विनोद अग्रवाल - भाजपा - 76519
लाखन सिंह सैनी - बसपा - 29416
मो. यूसुफ कुरैशी - सपा - 25502
मो. रिजवान कुरैशी - कांग्रेस - 23913
सरदार गुरविंदर सिंह - आप - 3666
16वां चक्र :
विनोद अग्रवाल - भाजपा - 82438
मो. रिजवान कुरैशी - कांग्रेस - 32935
लाखन सिंह सैनी - बसपा - 30591
मो. यूसुफ कुरैशी - सपा - 30238
सरदार गुरविंदर सिंह - आप - 4065