झुलसे छात्रों को अस्पताल भिजवा गया। इसकी जानकारी मिलने पर पाकबड़ा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। पांचों छात्र टीएमयू परिसर में न्यू हॉस्टल वर्धमान भवन में रहते हैं। मध्य प्रदेश के दामो सागर निवासी संस्कार जैन बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र है।
सिद्धांत कुमार बीसीए फाइनल वर्ष, मेरठ निवासी मानव सिंह बीएससी नर्सिंग, प्रयागराज निवासी शिवेश सिंह बीए एलएलबी चौथा साल और ललितपुर निवासी बंटी राजा बीसीए तृतीय वर्ष का छात्र है। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे सभी छात्र पैदल ही महावीर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने मंदिर की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और बारिश शुरू हो गई। छात्र पेड़ के नीचे खड़े हो गए तभी बिजली गिर गई। बिजली गिरने से पांचों छात्र झुलस गए। मौके पर तमाम छात्रों की भीड़ लग गई। झुलसे हुए छात्रों को टीएमयू के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर सीओ हाईवे अंकित कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली।