फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के कड़े पहरे में खामोश रहा लाल बाग

Thu, 28 Jan 2016 07:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार देर शाम दो संप्रदायों में टकराव के चलते दहला शहर का लाल बाग एरिया अब पूरी तरह सामान्य हो चला है। हालांकि एहतियातन मौकेे पर भारी फोर्स तैनात है और आला अधिकारी भी वक्त - वक्त पर एरिया में राउंड ले रहे हैं। सोमवार रात हुए बवाल की बाबत करीब पौने तीन सौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन




इनमें से एक एफआईआर पुलिस की ओर से  दर्ज की गई है जबकि बाकी दो दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई हैं। बलवे में शामिल लोगों की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ छापामारी कर रही है लेकिन आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। मुगलपुरा थाना क्षेत्र में लाल बाग में मामूली बात को लेकर सोमवार देर शाम दो संप्रदाय के लोगों में टकराव हो गया था। जिसमें दोनों पक्षों में पथराव और फायरिंग हो गई थी।



जिससे पूरे शहर में दहशत फैल गई थी और पथराव में चार पुलिस कर्मियों समेत पांच लोग घायल हो गए थे। गनीमत रही कि पुलिस के क्विक एक्शन की वजह से हालात काबू से बाहर होने से पहले ही संभाल लिए गए थे। स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के बाद पुलिस ने अब इस मामले में बलवाइयों को सबक सिखाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन




पुलिस ने दोनों पक्षों के बीस लोगों को नामजद करते हुए 200 अन्य अज्ञात के खिलाफ पुलिस पर कातिलाना हमला करने, बलवे, पुलिस जीप तोड़ने समेत दर्जनभर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इसके अलावा एक पक्ष ने 21 और दूसरे पक्ष ने 27 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि फिलहाल पुलिस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।



अलबत्ता बलवाइयों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगातार छापामारी कर रही हैं। बलवे में शामिल लोगों के घरों पर लटके तालों को छोड़ दें तो पूरे इलाके में हालात एकदम सामान्य हैं। मौके पर बारी - बारी से दस- दस थानाध्यक्षों की ड्यूटी लगाई जा रही है। एसडीएम और सीओ स्तर के अधिकारी मौके पर तैनात हैं। एसएसपी नितिन तिवारी भी वक्त - वक्त पर इलाके में राउंड लेकर हालात की समीक्षा कर रहे हैं।



लाल बाग में हालात पूरी तरह सामान्य हैं। फिर भी एहतियातन इलाके में फोर्स तैनात की गई है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सोमवार रात हुई घटना की बाबत तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। गिरफ्तारियों के लिए पुलिस टीमें लगातार छापामारी कर रही हैं। बलवे में शामिल एक - एक शख्स के जेल जाने तक पुलिस का आपरेशन जारी रहेगा।  - -नितिन तिवारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें