फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किशोरी से दुष्कर्म में दोषी को आजीवन कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पॉक्सो एक्ट कोर्ट-दो की विशेष न्यायाधीश छाया शर्मा की अदालत ने किशोरी से दुष्कर्म के मामले में मुलजिम लाखन सिंह को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने 13 जून 2023 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें आरोपी लाखन ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी ने किसी से बताने पर पीड़िता को जान से मारने धमकी दी थी। पीड़िता के गर्भवती होने पर परिवार के लोगों को इस घटना की जानकारी हुई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले की सुनवाई पॉक्सो एक्ट कोर्ट-दो की विशेष न्यायाधीश छाया शर्मा की अदालत में चली। अदालत ने सोमवार को दोनों पक्षों को सुनने के बाद मुलजिम मुलजिम लाखन सिंह को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें