फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रनवे की लेवलिंग शुरू, पांच दिन में पूरा होगा काम

Fri, 03 Feb 2023 01:04 AM IST
ranjeett ranjeett अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
विज्ञापन
Plane Runway
विज्ञापन
मुरादाबाद। हवाई अड्डे पर किए जा रहे सुधार कार्य जल्द पूरे करने के लिए जिला प्रशासन जुट गया है। राजकीय निर्माण निगम को पांच दिन में काम पूरा करने के लिए कहा है। बृहस्पतिवार से रनवे की लेवलिंग भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

 रनवे के आसपास से झांड़-झंकाड़ भी हटाए गए हैं। प्रदेश सरकार ने हवाई अड्डे पर वीवीआईपी लॉन्ज का गेट बाहर की ओर करने, पुलिस चौकी का विस्तार करने, रनवे दुरुस्त करने और गेटों को सही कराने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये दिए थे। अभी रनवे का काम पूरा होना बाकी है।
  पिछली बार डीजीसीए की टीम ने रनवे को लैंडिंग के योग्य नहीं पाया था। अब जिला प्रशासन का कहना है कि पांच दिन में कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद डीजीसीए की टीम सर्वे करेगी। वहां से ओके रिपोर्ट मिलने के बाद विमानन सेवा प्रदाता कंपनी के लिए टंडर खोले जाएंगे। नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन बृहस्पतिवार को हवाई अड्डे पर निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि अप्रैल से उड़ान शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें