फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में चार पशु तस्कर गिरफ्तार, दो को लगी गोली

Fri, 03 Feb 2023 12:53 AM IST
ranjeett ranjeett अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
विज्ञापन
gun demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
संभल। असमोली पुलिस की बृहस्पतिवार की सुबह सैदपुर जसकोली के पास चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग की। जिसमें असमोली थाने में तैनात सिपाही अमित कुमार के हाथ को गोली छूती हुई निकल गई। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए।
विज्ञापन

 अन्य दो बदमाशों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। वहीं मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र व अपर पुलिस अधीक्षक डा. श्रीशचंद्र फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से पिकअप गाड़ी और गाड़ी में भरे तीन पशु बरामद किए हैं। यह पशु भी चोरी किए हुए हैं। गाड़ी चोरी की है या नहीं छानबीन की जा रही है।
 पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस से हुई मुठभेड़ में मोहम्मद उमर निवासी रूकनुद्दीन सराय और इकराम उर्फ कलुआ निवासी मदाला फत्तेहपुर घायल हुए हैं। घायल सिपाही और दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। अन्य दो बदमाश नखासा थाना क्षेत्र के रूकनुद्दीन सराय निवासी इमरान और कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लखनेटा निवासी पुष्पेंद्र को कॉबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

 आरोपियों के कब्जे से तमंचे, कारतूस और खोखे मिले हैं। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। एक भैंस दो दिन पहले संभल कोतवाली क्षेत्र से चोरी की गई थी। जबकि दूसरी भैंस मदाला से चोरी की गई थी। जिस गाड़ी में पशुओं को बदमाश लेकर जा रहे थे। उसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें