फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांठ के महमूदपुर भगवानदास से पालतू कुत्ते को उठाकर ले गया तेंदुआ

Fri, 01 May 2026 12:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
कांठ के महमूदपुर भगवानदास में तेंदुए द्वारा घर से पालतू कुत्ते को ले जाने के बाद जांच करते डिप्
विज्ञापन
कांठ। क्षेत्र में तेंदुओं का आतंक अब दिन पर दिन तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। जहां तेंदुए लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं तो वहीं ग्रामीणों के पालतू जानवरों को भी अपना निवाला बना रहे हैं। अब तेंदुआ कांठ के गांव महमूदपुर भगवानदास से ग्रामीण के पालतू कुत्ते को उठाकर ले गया और उसे अपना निवाला बना लिया। जिससे ग्रामीणों में खौफ व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन

कांठ के गांव महमूदपुर भगवानदास के रहने वाले विजेंद्र सिंह किसान हैं। उनका घर गांव से बाहर वन विभाग की नर्सरी प्लॉट के पास बना हुआ है। बुधवार की रात विजेंद्र सिंह और उनके परिजन सोए हुए थे। रात में किसी समय तेंदुआ उनके घर में घुस आया और उनके पालतू कुत्ते को उठाकर ले गया। बृहस्पतिवार की सुबह जब विजेंद्र सिंह और परिवार के लोग नींद से जागे तो उन्हें घर में कुत्ता दिखाई नहीं दिया, जिस पर उन्होंने उसकी इधर-उधर तलाश की तो घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर उसका अधखाया शव खेत में पड़ा मिला। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई तो कुछ देर में ही डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। उन्होंने उन स्थानों को भी देखा जहां से तेंदुए कुत्ते को उठाकर ले गया गया था और जहां उसका अधखाया शव मिला है। इसके बाद टीम ने सर्च अभियान चलाया तो कई खेतों में तेंदुए के पंजों के निशान भी मिले। उन्हें देखकर टीम ने तेंदुए के होने की पुष्टि की। इसी के साथ ग्रामीणों को भी जागरूक करते हुए सतर्क रहने के लिए कहा है।
बराबर-बराबर में ही स्थित गांव रायपुर खुर्द में खेत पर काम कर रहे किसान कपिल देव सिंह पर तेंदुए द्वारा हमला कर उन्हें घायल करने और गांव महमूदपुर भगवानदास से किसान विजेंद्र सिंह के पालतू कुत्ते को तेंदुए द्वारा उठाकर ले जाने के बाद रायपुर खुर्द, महमूदपुर भगवानदास सहित डुडैला, भगतपुर, मैडेयो, मिलक, पहाड़मऊ, मुख्त्यारपुर नवादा, खतापुर, सिरसा, ठाट, लाडलाबाद, सादकपुर खिचड़ी, किरतपुरी, गोविंदपुर ज्ञानपुर आदि गांवों के ग्रामीणों में तेंदुए का खौफ व्याप्त है। किसान तेंदुए की मौजूदगी से चिंतित हैं और वह खेतों पर भी जाने से कतरा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें