फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में तेंदुए का आतंक: खेत में किसानों व कब्रिस्तान में बुजुर्ग पर हमला, भगदड़ मचने से कई जख्मी

Fri, 29 Aug 2025 04:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पाकबड़ा (मुरादाबाद)

सार

पाकबड़ा क्षेत्र के गांव यूसुफपुर नगरिया में तेंदुए के हमले से दहशत फैल गई। खेत पर चारा काट रहे किसान अशरफ, फहीम और सुलेमान तथा कब्रिस्तान में बैठे बुजुर्ग मोहम्मद प्रधान पर तेंदुए ने हमला किया। अफरातफरी में कई ग्रामीण घायल हुए। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची।
विज्ञापन
पाकबड़ा में तेंदुए का हमला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकबड़ा के गांव यूसुफपुर नगरिया में शुक्रवार सुबह तेंदुए के हमले से हड़कंप मच गया। खेत पर चारा काट रहे किसान अशरफ फहीम, और सुलेमान पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। दोनों किसी तरह जान बचाकर गांव की ओर भागे।

विज्ञापन


इसी दौरान कब्रिस्तान में बैठे बुजुर्ग मोहम्मद प्रधान पर भी तेंदुए ने पीछे से झपट्टा मारा लेकिन वह भी किसी तरह बच निकले। हमले की अफरा तफरी में कई ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। तेंदुए की हमले की सूचना बाद भारी संख्या में ग्रामीण इक्क्ठा हो गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी है।

पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को मामले की जानकारी दी गई है। एसईजेड के अंदर तेंदुए लंबे समय से दिख रहा है। गांव में तेंदुए की मौजूदगी से बच्चों और बुजुर्गों में खौफ का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ समय पहले भी ग्रोथ सेंटर चौकी के पास दीवार पर तेंदुआ दिखाई दिया था।
विज्ञापन


वन विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। लगातार हो रही घटनाओं के बाद ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई नहीं की तो बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता।

गांव निवासी फईम, यामीन, सुलेमान, आलम, रिजवान, अजीम आसिफ ने  प्रशासन से तुरंत गांव में पिंजरा लगाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। फिलहाल गांव में दहशत का माहौल है। लोग घरों से बाहर निकलने से कतराने लगे हैं।
विज्ञापन


ग्रोथ सेंटर चौकी प्रभारी अनिल सिंह ने बताया की पुलिस लगातार गश्त कर रही है।वन विभाग को पूरे मामले की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें