फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छजलैट क्षेत्र में किसान के नलकूप की कोठरी पर बैठा दिखा तेंदुआ

Sat, 26 Sep 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। क्षेत्र में लगातार तेंदुओं की चहलकदमी दिखाई दे रही है। अब छजलैट के गांव पचोकरा से छज्जूपुरा दोयम को जा रहे लिंग रोड पर स्थित किसान के नलकूप की कोठरी पर तेंदुआ बैठा दिखाई दिया है। कार सवारों ने इसकी मोबाइल से वीडियो भी बनाई है, जोकि तेजी से वायरल भी हो रही है।
विज्ञापन

छजलैट के गांव पचोकरा से होते हुए कार सवार युवक छज्जूपुरा दोयम की ओर जा रहे थे। अचानक उन्हें यहां किसान के नलकूप की कोठरी पर तेंदुआ बैठा दिखाई दिया, जिस पर उन्होंने मोबाइल से उसकी वीडियो बना ली और वन विभाग को इसकी सूचना दी।
वन दरोगा राजेंद्र सिंह ने बताया कि तेंदुए की वीडियो प्राप्त हुई है, जिस पर मौके का निरीक्षण किया गया है। वहीं दूसरी ओर छजलैट के गांव इस्माइलपुर में ग्रामीण राजीव शर्मा के पालतू कुत्ते पर बृहस्पतिवार की रात तेंदुए ने हमला कर दिया था, जिससे कुत्ता बाल-बाल बच गया। शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला।
विज्ञापन

इसके अलावा छजलैट के ही गांव नक्संदाबाद में भी किसान जोसिद्ध सिंह ने तेंदुआ दिखाई देने का दावा करते हुए इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन दरोगा ने बताया कि गांव दयानाथपुर में लगे पिंजरे को शनिवार को वहां से हटाकर नक्संदाबाद में लगाया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर छजलैट के संजरपुर प्रधान पति मुकेश यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम उनके यहां भी तेंदुए ने एक देसी गाय के बछड़े का शिकार कर उसे अपना निवाला बना लिया है।
शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने नक्संदाबाद, इस्माइलपुर, पचोकरा आदि में भ्रमण कर ग्रामीणों को जागरूक करते हुए पंपलेट वितरित किए हैं। साथ ही खेतों पर अकेले नहीं जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें