फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शेरपुर पट्टी में घर की छत पर दिखा तेंदुआ, शोर मचाने पर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव शेरपुर पट्टी निवासी राजकुमार सिंह को मंगलवार की रात अपनी छत पर तेंदुआ नजर आया। उनके शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण डंडों के साथ जुटने लगे। इस बीच तेंदुआ छत से कूदकर जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि राजकुमार सिंह का घर गांव के बाहरी हिस्से में सड़क के पास है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात करीब दो बजे वह टॉयलेट के लिए उठे तो उन्हें घर की छत पर तेंदुआ बैठा दिखा। उन्होंने शोर मचाया तो गांव के ही सर्वेश सिंह, गजराम सिंह, भूरा आदि डंडे लेकर घरों से निकल आए। इस बीच तेंदुआ भाग गया। ग्रामीणों के मुताबिक इससे पहले कई बार तेंदुआ गांव में घुसकर कुत्तों को उठाकर ले जा चुका है। एक पशुशाला में घुसकर तीन पशुओं को भी मार दिया था। इससे लोगों में दहशत है। वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, वन रेंजर रवि कुमार गंगवार का कहना है कि ग्रामीण की छत पर तेंदुआ पहुंचने की सूचना उन तक किसी स्तर से नहीं पहुंची है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें