फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांठ नगर के पट्टी मौढ़ा में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत

Sat, 14 Nov 2026 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर में तेंदुए की दस्तक से लोगों में दहशत व्याप्त हो गई है। कस्बे में कांठ-करनपुर मार्ग स्थित पट्टी मौढ़ा में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के पास पुलिसकर्मियों ने एक दीवार पर तेंदुए को बैठे हुए देखा। पुलिसकर्मियों ने टॉर्च की रोशनी डालकर मोबाइल से उसकी वीडियो भी बना ली।
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात करीब 10:40 बजे कांठ थाने की लेपर्ड पुलिस बाइक से नगर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। बाइक सवार पुलिसकर्मी अमर और शाहिद गश्त करते हुए जैसे ही पट्टी मौढ़ा में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के पास पहुंचे तो उनकी नजर दीवार पर बैठे तेंदुए पर पड़ी। दोनों पुलिसकर्मियों ने चलती बाइक से ही टॉर्च की रोशनी तेंदुए की ओर डाली और मोबाइल से उसका वीडियो बना ली। कुछ देर तक दीवार पर बैठे रहने के बाद तेंदुआ छलांग लगाकर दूसरी ओर चला गया। पुलिसकर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह को दी। इसके बाद पुलिस ने पट्टी मौढ़ा के लोगों के साथ ही इस रास्ते से निकलने वाले राहगीरों को भी सतर्क किया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह
ने बताया कि एनाउंसमेंट कराकर लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है। साथ ही तेंदुआ दिखाई देने की सूचना वन विभाग को भी दे दी गई है। इधर नगर क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक से लोगों में दहशत व्याप्त हो है। नगरवासियों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़वाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें