फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शेरपुर पट्टी के जंगल में फिर दिखा तेंदुआ, घास काटने गई महिलाओं ने भाग कर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव शेरपुर पट्टी में लगातार तीन दिन से तेंदुए की गतिविधियां जारी हैं। रविवार को जंगल में घास काटने गई महिलाओं को तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए ने उन पर हमला करने की कोशिश की तो महिलाओं ने किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

गांव में ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने पिंजरा नहीं लगाया है। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष है। गांव के गजपाल सिंह की पशुशाला में घुसकर तेंदुए ने एक बछिया को मार डाला था। तेंदुआ अगले दिन फिर वहां आया। पास में रहने वाले घासीराम के शोर मचाने पर लोगों का आ जाने पर वह भाग गया था।
रविवार को गांव की अनीता, आशा आदि सुबह 10 बजे गांव में रामगंगा नदी के पास जंगल में घास काटने गई थीं, तभी तेंदुआ उन्हें देखकर उनकी और दौड़ा। उन पर हमले की कोशिश की तो उन्होंने वहां से भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। तेंदुए के बारे में ग्रामीणों को सूचना दी। इस पर ग्रामीण डंडे लेकर मौके पर पहुंचे लेकिन तेंदुआ वहां से जा चुका था।
विज्ञापन

उधर वन विभाग ने गांव पानूवाला की मड़ैया में रविवार को तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। यहां पर तेंदुए ने शनिवार को गांव की अंजुम सैफी के घर में घुसकर बकरे को मार दिया था। वन विभाग के दरोगा पीयूष जोशी और वनरक्षक कल्पना की टीम ने वहां पिंजरा लगाया। उसमें एक बकरी भी बांधी गई है। रेंजर रवि कुमार गंगवार ने बताया कि तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें