फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ढकिया गांव में दिखा तेंदुआ, पिंजरा लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। क्षेत्र के गांव ढकिया भूड़ में बृहस्पतिवार की सुबह खेत में तेंदुआ दिखाई देने पर ग्रामीण भयभीत हो गए। गांव में तेंदुए दिखाई देने की जानकारी मिलने पर ग्रामीण खेतों से अपने घरों को लौट आए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर कांबिंग की। तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

तहसील के गांव ढकिया भूड़ में बृहस्पतिवार की सुबह पूर्व फौजी आर कुमार अपने खेत पर काम कर रहे थे। अचानक उनके करीब से एक तेंदुआ निकल कर दूसरी ओर चला गया। उन्होंने तेंदुए को देख का शोर मचा दिया। तेंदुए देखे जाने का शोर मचते ही गांव वाले एकत्र होकर अपने घरों को लौट गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर तेंदुए की तलाश की। ग्रामीण भी मौके पर आ गए। वन दरोगा राकेश कुमार ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें