मंडी धनौरा। क्षेत्र के गांव वंश गोपालपुर में रविवार की रात तेंदुआ देखे जाने से लोग दहशत में आ गए। कार सवारों ने देर रात गांव के संपर्क मार्ग पर तेंदुए का वीडियो बना लिया।
क्षेत्र में काफी समय से तेंदुआ देखा जा रहा है। कई गांवों में तेंदुए की दहशत है। रविवार की रात गांव निवासी मोहित त्यागी अपने दोस्त मनोज व सुमित के साथ कार से वापस गांव जा रहे थे। संपर्क मार्ग पर अचानक तेंदुए दिखाई दिया। कार की हेडलाइट देख कर तेंदुआ खेत में चला गया। हालांकि इस दौरान कार सवारों ने उसकी वीडियो बना ली थी। दूसरी ओर एक बाइक सवार भी तेंदुए के पास नजर आ रहा है। वन क्षेत्राधिकारी संजय चौधरी ने ऐसे किसी मामले की जानकारी से इनकार करते हुए ग्रामीणों से अलर्ट रहने को कहा है।