फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कल्यानपुर में शावक के साथ फिर दिखा तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

गांव कल्यानपुर में बुधवार को तेंदुआ दिखाई दिया। गेहूं की कटाई कर रहे किसानों ने वहां से भाग कर जान बचाई। उधर, मंगलवार को तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से घायल अनेकवती को काशीपुर से हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
मंगलवार को तेंदुए ने महिला सहित चार किसानों पर हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसमें सुरेश सैनी और अनेकवती गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। अनेकवती को परिजन पहले काशीपुर के सरकारी अस्पताल में ले गए थे। वहां हालत में सुधार न होने पर उन्हें हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बुधवार को गांव के किसान तारा सिंह, मलवा आदि श्मशान के पास स्थित अपने खेतों में गेहूं की कटाई कर रहे थे। तभी वहां पर एक तेंदुआ अपने शावक के साथ आया। उसे देखकर किसानों के होश उड़ गए। उन्होंने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। बाद में ग्रामीण लाठी डंडे लेकर पहुंचे लेकिन तब तक तेंदुआ वहां से चला गया था। बुधवार को वन क्षेत्राधिकारी रवि कुमार गंगवार ने टीम के साथ गांव का दौरा किया। ग्रामीणों से अकेले खेतों पर न जाने की अपील की। साथ गांव में पिंजरा लगवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें