डिलारी (मुरादाबाद)। गांव अस्दुल्लापुर के जंगल में रविवार की सुबह तेंदुए ने नीलगाय को निवाला बना लिया। रविवार को गांव निवासी कपिल चौधरी के खेत में ग्रामीणों ने तेंदुए को नीलगाय को खाते देखा। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
रविवार की सुबह अस्दुल्लापुर के कुछ ग्रामीण खेतों पर जा रहे थे, इसी दौरान गांव निवासी कपिल चौधरी के खेत में तेंदुआ नीलगाय को खाते देखकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए। ग्रामीणों को आते देख तेंदुआ मौके से भाग गया। किसानों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। बाद में वन विभाग की टीम ने नीलगाय के शव को गड्ढा खुदवाकर दबा दिया। प्रधान पति बलवंत सिंह व ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की है। वन विभाग की टीम का कहना है कि तेंदुए की कॉबिंग करने के बाद पिंजरा लगाया जाएगा।