फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तेंदुए ने गाय को मार डाला

Tue, 27 May 2025 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। तेंदुए ने रविवार देर रात थाना डिलारी के गांव चावड़ के पास जंगल में गाय पर हमला कर उसे मार डाला। सोमवार को सुबह जब गांव के लोग अपने खेतों पर जा रहे थे तो उन्हें जंगल में एक गाय का आधा खाया हुआ शव पड़ा हुआ मिला। मौके पर गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन

वन विभाग की वनरक्षक शिवांगी ने अपनी टीम के साथ जंगल में पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल के आसपास ग्रामीणों ने उन्हें तेंदुए के पंजे के निशान दिखाएं। उनसे तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने की मांग की। बाद में वन रक्षक शिवांगी ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्हें तेंदुए की गतिविधियों और उसकी प्रवृत्ति के बारे में अवगत कराया। ग्रामीणों से कहा कि वे अकेले जंगल में न जाए। तेंदुआ दिखाई देने पर पटाखे छोड़कर उसे भगाने का प्रयास करें।
क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां कम नहीं हो रही है। रोजाना तेंदुआ कहीं न कहीं घटनाओं को अंजाम दे रहा है। उसके आतंक से क्षेत्र के करीब 50 गांव में तेंदुए का खौफ है। चार दिन पूर्व थाना डिलारी के गांव असदुल्लापुर में घुसकर तेंदुआ एक पालतू कुत्ते को उठाकर ले गया था। क्षेत्र में लगातार तेंदुए की बढ़ती घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 8,9 ठाकुरद्वारा के गांव चावड़ के जंगल में तेंदुए की घटना की जांच करती वन विभाग की टीम और ग्रामीणों को के साथ बैठक करतीं वनरक्षक शिवांगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें