फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में  तेंदुआ घुसने से फैली दहशत

Thu, 08 Mar 2018 02:23 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घर में घुसा तेंदुआ - फोटो : net image
विज्ञापन
 सुरजननगर चौकी क्षेत्र के गांव पीपली घनश्याम में एक तेंदुआ एक घर में घुस गया। तेंदुआ घुसने की जानकारी मिलने पर गांव में दहशत फैल गई। गांव के अंकित पुत्र वीर सिंह के घर में एक तेंदुआ मंगलवार देर रात एक बजे घुस गया। उसके घर पर दरवाजा नही है। परिवार के लोग कमरो में सोए हुए थे। इस कारण तेंदुआ कोई नुकसान या हमला नही कर सका।
विज्ञापन


लेकिन लोग जब सो कर उठे तो घर के आसपास कच्ची जगह और घर के अंदर कच्ची जमीन में तेंदुए के पंजे के निशान दिखाई दिए। जानकारी मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। अंकित ने लोगों के घर और आसपास तेंदुए के पंजे के निशान दिखाए। वन विभाग को भी इस बारे में सूचना दी गई। पिंजरा लगाने की मांग करने पर वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि वन विभाग के पास सिर्फ  दो पिंजरे है।

एक पिंजरा नया गांव बहादुरनगर में ओर दूसरा पिंजरा पाड़ला में लगा हुआ है। इसलिए वन विभाग ने ग्रामीणों की मांग को पूरा करने में असमर्थता जता दी। इस पर ग्रामीणो ने वन विभाग के खिलाफ  रोष व्यक्त किया है। उधर नया गांव बहादुरनगर, पाड़ला, अब्दुल्लापुर लेदा में भी तेंदुए का आतंक जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें