फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांठ में निर्माणाधीन मैरिज हॉल में फिर घुसा तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। गांव कासमपुर और गढ़ी के बीच में स्थित निर्माणाधीन मैरिज हॉल में मंगलवार आधी रात फिर एक तेंदुआ घुस आया। आहट होने पर मैरिज हॉल के चौकीदार जग गए। उन्होंने लाइट जलाई तो तेंदुआ भाग गया। तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

कांठ के मोहल्ला महमूदपुरा निवासी नईम सैफी की क्षेत्र के गांव कासमपुर और गढ़ी के बीच में बंद फैक्टरी है। यहां वह एक मैरिज हॉल का निर्माण कर रहा है। मंगलवार की रात भी रोज की तरह निर्माणाधीन मैरिज हॉल में चौकीदार आबिद और गोपाली मौजूद थे। मंगलवार की रात करीब ढाई बजे एक तेंदुआ मैरिज हॉल परिसर में घुस आया और परिसर में पल रहे मुर्गों के पिंजरे के पास चला गया। इसी बीच आहट होने से दोनों चौकीदार जग गए। उन्होंने लाइट जलाई तो तेंदुआ मुर्गों के पिंजरे के पास खड़ा मिला। दोनों ने शोर मचाया तो तेंदुआ भाग गया। उन्होंने इसकी सूचना मैरिज हॉल मालिक नईम सैफी को दी। बता दें कि 24 सितंबर की रात ही इसी निर्माणाधीन मैरिज हॉल परिसर में लगे पिंजरे में एक मादा तेंदुआ कैद हुई थी, जिसे वन विभाग की टीम डियर पार्क मुरादाबाद ले गई थी। पिछले वर्ष भी यहां से दो तेंदुए पकड़े गए थे। अब फिर से तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
समदगढ़ उर्फ सिकंदराबाद में लगे हैं दो पिंजरे
कांठ। गांव कासमपुर और गढ़ी के बीच में स्थित जिस निर्माणाधीन मैरिज हॉल में मंगलवार की रात तेंदुआ दिखाई दिया है। वहां से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव समदगढ़ उर्फ सिकंदराबाद में तेंदुओं को पकड़ने के लिए वन विभाग ने दो पिंजरे नलकूप की कोठरी के पास लगाए हैं। टीम इन पिंजरों की लगातार निगरानी कर रही है। लेकिन बुधवार को भी शाम तक दोनों पिंजरे खाली थे। बता दें कि समदगढ़ में जिस स्थान पर पिंजरे लगे हैं, उसी जगह से 28 सितंबर को एक तेंदुआ पकड़ा गया था। इसी के साथ इस स्थान पर 25 सितंबर की रात किसान की नलकूप कोठरी पर एक साथ तीन तेंदुए दिखाई दिए थे। संवाद
विज्ञापन

....
समदगढ़ उर्फ सिकंदराबाद में तेंदुओं को पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगे हुए हैं। निर्माणाधीन मैरिज हॉल परिसर में फिर से तेंदुआ आने के संबंध में फिलहाल कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। यहां भी टीम के साथ निरीक्षण करेंगे। ग्रामीणों से बार-बार अपील की जा रही है कि यदि कहीं तेंदुआ दिखाई दे या फिर पिंजरे में फंसे तो उसे परेशान न करें और भीड़ न लगाएं।- पुष्पेंद्र सिंह डिप्टी रेंजर वन विभाग, कांठ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें