फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: घर में तीन बार घुसा तेंदुआ, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर जसकोली के जंगल में तेंदुआ अभी भी है। लगातार दूसरे दिन उसे देखा गया। पहले नहर किनारे पुलिया पर बैठा हुआ देखा गया था। शुक्रवार रात्रि में सैदपुर जसकोली के निवासी ओमकार सिंह के घर यह घुस गया। रात्रि करीब आठ बजे वह ओमकार सिंह के घर में दीवार फांदकर घुसा था। परिजनों के मुताबिक नीचे पशुओं के लिए जगह बनी हुई है जबकि वह दूसरी मंजिल पर रहते हैं। बताया कि उनकी गाय के बछड़ा हुआ है। उसके बच्चे के पास ही तेंदुआ खड़ा था। टॉर्च से रोशनी करने और शोर-शराबा करने पर भाग गया लेकिन कुछ देर बाद फिर से आ गया। रात्रि साढ़े दस बजे तक वह तीन बार आया। इसका वीडियो बनाया। अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि तेंदुए की दहशत लगातार बनी हुई है। रात जागकर बितानी पड़ रही है। वहीं, वन विभाग पिंजरा लगाने तक ही सीमित है। पिंजरा और सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ दो टीमों के कॉम्बिंग करने का दावा विभाग कर रहा है लेकिन इसे घेरने में कामयाबी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें