ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। थाना डिलारी के गांव असदुल्लापुर में बुधवार को देर रात तेंदुआ घुस गया। एक घर के बाहर बैठे पालतू कुत्ते को उठाकर जंगल में ले गया और मार डाला। तेंदुए की गांव में दहशत है।
गांव में रात करीब 2:00 बजे तेंदुआ घर के अंदर आया और गांव के धर्म सिंह का कुत्ता उठाकर जंगल में ले गया। सुबह कुत्ता दिखाई न देने पर धर्म सिंह ने इसकी सूचना गांव के लोगों को दी। इस पर गांव के लोग जंगल में पहुंचे तो वहां पर कुत्ते का आधा खाया हुआ शव पड़ा हुआ था। सूचना पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर एमपी सिंह, वन दरोगा संजय चौहान और केपी सिंह की टीम मौके पर पहुंची। जांच में जंगल में खाया हुआ कुत्ता पड़ा हुआ। पास में ही तेंदुए के पंजों के निशान भी मिले। इस पर वन विभाग ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें अकेले जंगल में न जाने की सलाह दी। जंगल में समूह के रूप में जाने और हाथों में डंडे और पटाखे लेकर जाने को कहा। यदि तेंदुआ दिखाई दे तो पटाखे छोड़कर उसे भागने को कहा। वन विभाग ने कहा है कि ग्रामीण ग्रामीणों की मांग पर वहां पिंजरा लगाने पर विचार किया जाएगा।
उधर गांव निवासी भाकियू के तहसील उपाध्यक्ष सोमवीर सिंह ने बताया कि तेंदुआ करीब एक वर्ष से गांव के बाहर बंद पड़े भट्टे में में अपने दो शावक के साथ रहता है। तेंदुए ने करीब तीन माह पहले गांव के अमन पर गांव से लालपुर जाने वाले मार्ग पर हमला कर घायल कर दिया था। इस संबंध में वन विभाग को कई बार सूचना दी जा चुकी है। लेकिन अभी तक तेंदुए से मुक्ति दिलाने की मांग पूरी नहीं की है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है। कारी