फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांठ में पाठंगी मार्ग पर बाइक सवार के आगे आया तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। क्षेत्र में तेंदुओं के लगातार दिखाई देने से दहशत का माहौल बना हुआ है। अब कांठ में पाठंगी रोड पर बाइक सवार के आगे अचानक तेंदुआ आ गया। सूचना पर पीआरवी भी पहुंच गई।
विज्ञापन

कांठ में उमरी कलां क्षेत्र के गांव पाठंगी होकर बिजनौर जा रहे मार्ग पर शनिवार की रात एक तेंदुआ बिजनौर के स्योहारा निवासी बाइक सवार के आगे आ गया। बाइक सवार ने इसकी सूचना पीआरवी 112 को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही बाइक सवार यहां से जा चुका था। पीआरवी ने तेंदुआ दिखाई देने की सूचना वन विभाग को दी है। बता दें कि 26 अगस्त को छजलैट के गांव सदरपुर मतलबपुर निवासी कुलवीर सिंह ने अपने घर की छत से चकरोड पर तेंदुए को देखा था। उन्होंने दूर से इसकी फोटो भी ली थी। वहीं 27 अगस्त को इसी गांव निवासी मुकेश और सतेंद्र ने भी तेंदुआ दिखाई देने का दावा किया। ग्रामीणों का कहना है कि यहां अक्सर तेंदुए दिखाई देते रहते हैं। वन विभाग के डिप्टी रेंजर कांठ पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि पाठंगी रोड पर तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिली है। क्षेत्र के लोगों से अपील है कि सतर्क रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें