फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हापुड़ के लेखपाल की उत्पीड़न के कारण मौत के आरोप में लेखपालों ने किया धरना प्रदर्शन, सीएम को भेजा ज्ञापन

Tue, 15 Jul 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। लेखपालों ने सोमवार को हापुड़ के डीएम के उत्पीड़न और दमनात्मक कार्रवाई के कारण लेखपाल सुभाष मीणा की मौत होने का आरोप लगाया। इसके विरोध में एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर अपनी चार सूत्री मांगों का ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा। लेखपालों का आरोप है कि हापुड़ के डीएम के उत्पीड़न के कारण ही वहां के लेखपाल सुभाष मीणा के तनाव में आने के कारण मौत हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी मीडिया पर जनता में पब्लिसिटी पाने के लिए समाधान दिवस, थाना दिवस, ग्राम चौपाल में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का उत्पीडन करते हैं। अधिकारियों के कार्य के दबाव के कारण कर्मचारियों का स्वास्थ्य एवं पारिवारिक जीवन बिगाड़ रहा है। इस कारण इस तरह की घटनाएं घटित हो रही है। ज्ञापन में मृतक आश्रित को आर्थिक सहायता प्रदान करने मृतक आश्रित को योग्यता के अनुसार सरकारी सेवा में नियुक्ति प्रदान करने, लेखपाल की मौत की जांच रिपोर्ट प्राप्त कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने, अधिकारियों के अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करने, सरकार के मुख्य सचिव से अधिकारियों को कर्मचारियों के संगठनों से समय-समय पर उनकी समस्याओं के संबंध में बैठक कर उनका समाधान करने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में लेखपाल संघ ठाकुरद्वारा के अध्यक्ष उमेश कुमार, सचिव हिमांशु, राधेश्याम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें