फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पांच हजार की रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, निलंबित

Fri, 18 Jul 2025 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे कुंदरकी नगर के लेखपाल दिनेश चौधरी को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल ने वाहन चालक से उसकी बेटी के सामान्य आरक्षण पात्रता प्रमाणपत्र पर रिपोर्ट लगाने के एवज में दस हजार रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन


एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर ने आरोपी लेखपाल के खिलाफ कुंदरकी थाने में केस दर्ज कराया है। शुक्रवार को आरोपी को बरेली कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं एसडीएम बिलारी ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच तहसीलदार बिलारी को सौंपी गई है।

कुंदरकी नगर के मोहल्ला सादात निवासी वाहन चालक मेहरबान अली ने बताया कि उसकी बेटी मासूम फात्मा पुलिस विभाग में भर्ती के लिए प्रयास कर रही है। नौकरी में दस प्रतिशत आरक्षण का लाभ हासिल करने के लिए उसको सामान्य आरक्षण पात्रता प्रमाणपत्र की जरूरत पड़ रही थी। एक माह पहले बिलारी तहसील में प्रमाणपत्र के लिए आवेदन जमा किया था जिसकी जांच कुंदरकी नगर के लेखपाल दिनेश चौधरी को मिली थी।
विज्ञापन


मेहरबान हुसैन का आरोप है कि लेखपाल सामान्य आरक्षण पात्रता प्रमाणपत्र पर रिपोर्ट लगाने के एवज में दस हजार की मांग रहे थे और एक माह से परेशान कर रहे थे। चालक ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो के मुरादाबाद कार्यालय में शिकायत की थी।

बृहस्पतिवार की दोपहर तीन बजे टीम ने योजना बनाकर लेखपाल को कुंदरकी बाईपास पर जैतपुर पट्टी निवासी शौकत अली के मकान के सामने लेखपाल को पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी नवल मारवाह ने बताया कि लेखपाल के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया। शुक्रवार आरोपी को बरेली कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें