फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: वाम मोर्चा नेताओं ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को बताया षड्यंत्र

Sat, 23 Mar 2024 05:16 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। वाम मोर्चा मुरादाबाद के घटक दल सीपीआई, भाकपा (माले) और सीपीआई (एम) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा की है।
विज्ञापन

प्रेस को जारी बयान में भाकपा (माले) जिला प्रभारी रोहिताश राजपूत व सीपीआईएम जिला सचिव थान सिंह ने कहा कि मोदी सरकार और भाजपा चुनावी बांड विवरणों के उजागर होने के बाद घबरा गई है। इसलिए षडयंत्र के तहत बदले की भावना से काम कर रही है। भारतीय संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगामी चुनावों में भाजपा को हराने के लिए प्रतिबद्ध सभी विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। जबकि जो लोग दल छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं उन पर कृपा की जा रही है। पुरस्कार और संरक्षण दिया जा रहा है। वक्ताओं ने वाम मोर्चा के साथ सभी विपक्षी एवं जनवादी दलों से जिले भर में संयुक्त विरोध कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया। इस मौके पर वाम मोर्चा की विभिन्न पार्टियों के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें