फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तहसीलदार के खिलाफ वकीलों ने दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन, नारेबाजी की

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। तहसील के वकीलों ने लगातार दूसरे दिन तहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला। उनकी अदालत में न्यायिक कार्य स्थगित रहने से वादकारी मायूस लौट गए। उधर, बुधवार को अधिकारियों और बार प्रतिनिधियों में कोई वार्ता नहीं हो पाई।
विज्ञापन


बुधवार सुबह तहसीलदार आदित्य कुमार अपने कार्यालय में जन समस्याएं सुनने पहुंचे थे। तभी उनके कार्यालय के बाहर वकील प्रदर्शन करने लगे। बाद में वकीलों ने उनके न्यायालय के गेट पर नारेबाजी की। तहसील बार के पदाधिकारियों व सदस्यों ने तहसील परिसर में जुलूस निकाला। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि कोई भी बार सदस्य तहसीलदार न्यायालय में मुकदमों की पैरवी करने गया तो बार एसोसिएशन ऐसे सदस्यों के खिलाफ संगठन विरोधी कार्रवाई करेगा। तहसीलदार न्यायालय में वकीलों के विरोध के चलते पत्रावलियों की सुनवाई न होने पर दूर दराज से आए वादकारी मायूस वापस लौट गए।
प्रदर्शन के बाद तहसील बार एसोसिएशन की सामान्य सभा आयोजित की गई। सभा में बार पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि तहसीलदार बिलारी अपने रवैये में सुधार नहीं ला पा रहे हैं। युवा अधिवक्ताओं के प्रति उनकी कार्यशैली ठीक नहीं है। यदि तहसीलदार द्वारा वकीलों की मांगें शीघ्र पूरी नहीं की गईं तो यह आंदोलन लंबा चलेगा। जरूरत पड़ने पर मुरादाबाद मंडल की सभी तहसील बार एसोसिएशन से सहयोग मांगा जाएगा। सभा की अध्यक्षता तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह और संचालन बार महासचिव सुनील कुमार ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चेतन्यपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष भगवान सरन माथुर, पूर्व अध्यक्ष अजयपाल सिंह, नबाव हुसैन, नाजिम उस्मानी, जबर सिंह, परमजीत सिंह, इश्तयाक हुसैन, मोहम्मद उसमान, विजयवीर सिंह, मनोहर मौर्य, ताहिर हुसैन, फहीमुददीन, सुमित चौधरी, बिशन सिंह, अतुल शर्मा, जाहिद मलिक, शाहरुख मलिक व अनुभव शर्मा आदि ने रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें