फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अधिवक्ताओं का नहीं थम रहा आक्रोश, आज निकालेंगे जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रजिस्ट्री कार्यालय में ई-पंजीकरण और रजिस्ट्री व्यवस्था निजी कंपनी को ठेके में देने के विरोध में अधिवक्ताओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रजिस्ट्री कार्यालय में बुधवार को अधिवक्ताओं ने धरना दिया। इस दौरान कई संगठनों के पदाधिकारी अधिवक्ताओं से मिले और अपना समर्थन दिया। अब बृहस्पतिवार को अधिवक्ता रजिस्ट्री कार्यालय से लेकर कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालेंगे।
विज्ञापन

दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता और महासचिव कपिल गुप्ता के नेतृत्व में अधिवक्ता धरना दे रहे हैं। अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण दसवें दिन भी रजिस्ट्री से संबंधित कोई भी कार्य नहीं हो सका। बुधवार को कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम अधिवक्ताओं से मिले और उन्होंने बताया कि उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को अधिवक्ताओं की मांगों की जानकारी दे दी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार) उत्तर प्रदेश संगठन के महासचिव प्रवक्ता सरदार भूपेंद्र सिंह सेठी ने कहा कि उन्होंने अपनी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं की समस्याओं की जानकारी दी है। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के जिला अध्यक्ष अनूप मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं को अपना समर्थन दिया। इसके अलावा मुरादाबाद देहात विधानसभा के विधायक नासिर कुरैशी धरनास्थल पहुंचे और उन्होंने अधिवक्ताओं को अपना समर्थन दिया। बार अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने कहा कि ई रजिस्ट्री व्यवस्था लागू नहीं करने दी जाएगी। बार के महासचिव कपिल गुप्ता ने कहा कि कहा कि बृहस्पतिवार को रजिस्ट्री कार्यालय से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला जाएगा। बुधवार को धरने में आवरण अग्रवाल,आशीष उपाध्याय, रमा पांडेय, जितेंद्र प्रताप सिंह पंकज शर्मा, आदेश श्रीवास्तव,हाजी अमीरुल हसन जाफरी,आदित्य श्रीवास्तव, हरस्वरूप, गोपाल कृष्ण द्विवेदी, आशुतोष त्यागी, संजीव राघव, नासिर हुसैन समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें