फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अधिवक्ताओं ने पीलीकोठी चौराहे पर लगाया जाम, कलक्ट्रेट पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ई-रजिस्ट्री और रजिस्ट्री कार्यालय के कार्य ठेके पर दिए जाने विरोध में बृहस्पतिवार की दोपहर अधिवक्ता सड़क उतर आए। रामगंगा विहार स्थित रजिस्ट्री कार्यालय से जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए पीलीकोठी चौराहे पर पहुंच गए। यहां उन्होंने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर अधिवक्ता कलक्ट्रेट पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। डीएम को ज्ञापन देने के बाद ही शांत हुए।
विज्ञापन

दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता और महासचिव कपिल गुप्ता के नेतृत्व में बृहस्पतिवार की सुबह अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक, स्टांप वेंडर, टाइपिस्ट और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी रामगंगा विहार स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में एकजुट हुए। दोपहर करीब 12 बजे अधिवक्ताओं ने ई रजिस्ट्री के विरोध में जुलूस निकालना शुरू किया।
बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 1:50 बजे अधिवक्ता पीलीकोठी चौराहे पर पहुंच गए और जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान चारों तरफ से आने वाले वाहनों को रोक दिया गया। करीब 15 से 20 मिनट तक अधिवक्ता यहां रुके। पुलिस कर्मियों के सामने पर अधिवक्ता जैन मंदिर होते हुए कलक्ट्रेट पर पहुंच गए। डीएम कार्यालय के बाहर अधिवक्ताओं ने नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस दौरान सभी अधिवक्ताओं ने डीएम कार्यालय के अंदर घुसने का प्रयास किया लेकिन पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना और अन्य पुलिस कर्मियों की अधिवक्ताओं से नोकझोंक भी हुई। अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता और महासचिव कपिल गुप्ता ने डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
जिसमें अधिवक्ताओं की ओर से मांग की गई है कि उत्तर प्रदेश में ई-पंजीकरण व्यवस्था और रजिस्ट्री कार्यालय के समस्त कार्यों को ठेके पर नहीं दिया जाए। जुलूस में अधिवक्ता संजीव राघव, अंजार हुसैन, अजय बंसल, पुनीत चौहान, सचिन शर्मा, आवरण अग्रवाल, जितेंद्र प्रताप सिंह, रमा पांडेय आशीष उपाध्याय, शिवकुमार गौतम, सुरेश सिंह, काजल सिंह, अभिनव भट्ट, पंकज शर्मा, शाहिस्ता परवीन, दीपिका वर्मा, मालिक अंसारी, मो. इस्लाम उर्फ बाबू, आजम, राजीव चौधरी, विश्वास गुंबर, योगेन्द्र सिंह, तरुण उपाध्याय, प्रतीक गोयल,अजय पाल, नासिर हुसैन, संजीव यादव,विशाल भारद्वाज,राघव गुप्ता,आदेश श्रीवास्तव, पुष्प यादव, तुषार रस्तोगी, आशुतोष त्यागी, त्रिलोक चंद्र दिवाकर,राजेश दयाल समेत अन्य अधिवक्ता भी मौजूद रहे।
-
जाम में फंसा शंकराचार्य का काफिला
मुरादाबाद। जिस वक्त पीलीकोठी चौराहे पर अधिवक्ता जाम लगा रहे थे, उस समय शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का काफिला वहां से गुजर रहा था। कुछ समय के लिए काफिला जाम में फंस गया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मनीष सक्सेना और कुछ अधिवक्ताओं ने शंकराचार्य के काफिले को वहां से निकलवाया लेकिन एक-दो गाड़ियां पीछे रह गईं। अधिवक्ताओं के हटने के बाद ही यह गाड़ियां निकल पाईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें