फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील के कातिल गिरफ्तार: पैसा हड़पने के लिए परिचित ने साथियों के साथ मिल किया मर्डर, कुएं में फेंक दी थी लाश

Fri, 16 Aug 2024 05:57 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद पुलिस ने अधिवक्ता शौकीन अली हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वकील के परिचित ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। सभी का मकसद पैसा लूटना था।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में अधिवक्ता के हत्यारोपी। - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद पुलिस ने जिगर कॉलोनी निवासी अधिवक्ता शौकीन अली (53) हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्या उनके परिचित प्रेम सिंह ने अपने दोस्त कैलाश और रोहित के साथ मिलकर की थी। शुक्रवार को पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि प्रेम सिंह ने रुपये हड़पने के लिए जमीन दिलाने के बहाने अधिवक्ता को कॉल कर घटनास्थल के पास बुलाया था।

आरोपी उनके खाते से रकम अपने खाते में ट्रांसफर करना चाहते थे लेकिन सफल नहीं हो पाए। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि नागफनी थाना क्षेत्र के जिगर कॉलोनी निवासी अधिवक्ता शौकीन अली (53) का शव 12 अगस्त की सुबह मझोला क्षेत्र में चौहानों वाली मिलक स्थित गोशाला के पास कुएं में पड़ा मिला था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ईंट से सिर पर हमला कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने अधिवक्ता की कॉल डिटेल और क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए शुक्रवार को मझोला क्षेत्र के लाइन पार मंडी समिति आजाद नगर निवासी प्रेम सिंह को हिरासत में लिया।

उसने पूछताछ में बताया कि वह चार साल से शौकीन अली से परिचित था। कई बार वह उनके चैंबर पर भी गया था। आरोपी ने उन्हें एक दो जगह खरीदने के लिए जमीन और मकान भी दिखाए थे। उसे जानकारी दी कि शौकीन के खातों में बहुत पैसे हैं और वह डेबिट कार्ड अपने पास रखते हैं।

प्रेम सिंह ने अपने साथी मझोला के चक फाजलपुर चौहानों वाली मिलक निवासी रोहित और पैपटपुरा में रहने वाली उधम सिंह नगर के कुंडा थाना क्षेत्र के गढ़ी नेगी निवासी कैलाश के साथ मिलकर शौकीन की हत्या कर उनके खाते से रकम अपने खाते में ट्रांसफर करने की योजना बनाई थी।

11 अगस्त की शाम प्रेम सिंह ने शौकीन को कॉल कर चौहानों वाली मिलक के जंगल में एक जमीन दिखाने के बहाने बुला लिया था। यहां तीनों ने शौकीन पर हमला कर दिया। इसके बाद उनके डेबिट कार्ड का पासवर्ड पूछ लिया। इसके बाद तीनों ने हत्या करने के बाद शौकीन की लाश कुएं में फेंक दी थी।

इसके तीनों ने रकम ट्रांसफर कराने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए थे। शुक्रवार शाम पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी जेल भेज दिए गए।

रकम लेकर मौके पर बुलाए थे अधिवक्ता

सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि हत्यारोपी प्रेम सिंह ने पूछताछ में कबूला है कि उसने अधिवक्ता शौकीन अली को फोन पर बताया कि एक व्यक्ति सस्ते दामों पर अपनी जमीन बेचना चाहता है। आरोपी ने उनसे कहा कि वह रकम लेकर आ जाएं। अभी सौदा करा दिया जाएगा लेकिन अधिवक्ता पैसे लेकर नहीं गए थे।

आरोपियों ने अधिवक्ता की तलाश ली लेकिन उनके पास बड़ी रकम नहीं दी थी। इसके बाद उनके डेबिट कार्ड छीन लिए और पासवर्ड पूछने लगे। पासवर्ड नहीं बताने पर हमला कर दिया। पासवर्ड मिलने पर हत्यारोपियों ने दोबारा हमला किया और उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस की पकड़े में आए तीनों हत्यारोपी मजदूरी करते हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें