ठाकुरद्वारा। पत्नी से विवाद के चलते एक अधिवक्ता ने घर में रखा कोई नशीली दवाई खा ली। हालत बिगड़ने पर अधिवक्ता को परिजनों ने नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। नगर के एक मोहल्ला निवासी अधिवक्ता का विवाह करीब एक वर्ष पूर्व हुआ था। विवाह के कुछ दिन बाद ही उसकी अपनी पत्नी से विवाद शुरू हो गया। इससे अधिवक्ता तनाव में रहने लगे। बुधवार को उन्होंने घर में रखी किसी नशीली दवाई की कई गोलियां खा लीं। हालत बिगड़ने का परिजन अधिवक्ता को लेकर नगर के सरकारी अस्पताल में पहुंचे। वहां उन्हें भर्ती कर उनका इलाज किया गया। अधिवक्ता के भर्ती होने की सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि अधिवक्ता की पत्नी से विवाद की सूचना उनकी बहन ने उन्हें मौखिक रूप से दी थी। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता ने कोई पदार्थ खा लिया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने शिकायत करने को कहा तो उन्होंने लिखित शिकायत नहीं की। बाद में अधिवक्ता की हालत में सुधार हो जाने पर परिजन उन्हें अपने घर ले गए।