फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार में कानून व्यवस्था बेहतर शीघ्र समाप्त होगा विद्युत संकट : अनिल

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। एनडीए सर्व समाज का गठबंधन है। योगी सरकार में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। हर व्यक्ति अपने को सुरक्षित महसूस कर रहा है। 2027 के चुनाव में एनडीए गठबंधन दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगा।
विज्ञापन

जनपद में 2022 के मुकाबले 2027 में एनडीए गठबंधन की स्थिति बेहतर होगी। गर्मी में विद्युत की डिमांड बढ़ जाती है। इसलिए हर वर्ष कुछ दिनों के लिए समस्या आती है। प्रदेश में विद्युत का उत्पादन बढ़ा है और डिमांड भी बढ़ी है। बिजली संकट शीघ्र समाप्त होगा।
यह बातें यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री और मुरादाबाद जनपद के प्रभारी मंत्री अनिल कुमार ने पूर्व विधायक विजय यादव के आवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं।
विज्ञापन

इससे पहले प्रभारी मंत्री के रविवार को ठाकुरद्वारा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। पूर्व विधायक विजय यादव के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे प्रभारी मंत्री अनिल कुमार को पूर्व विधायक ने माला, चांदी का मुकुट पहनाकर व तलवार उपहार में देकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। वहीं प्रभारी मंत्री ने चार जून को ठाकुरद्वारा में होने वाली रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। कहा कि जनपद मुरादाबाद में भाजपा और रालोद 2027 का चुनाव संयुक्त रूप से लड़ेंगे।
प्रेस वार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री ने पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते मूल्य पर पर कहा कि है यह भारत सरकार का संकट नहीं है बल्कि यह अमेरिका-ईरान के बीच लड़ाई के कारण है। प्रधानमंत्री के डीजल-पेट्रोल बचत की अपील के आह्वान पर उन्होंने कहा कि उन्होंने भी अपने काफिले को छोटा कर दिया है। उनके काफिले में सिर्फ उनकी और एक सुरक्षा कर्मी की गाड़ी रहती है।
कार्यक्रम में अजय यादव, संजय यादव, रालोद के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, चौधरी योगेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह, कार्मेंद्र कसाना, युवा रालोद के युवा प्रदेश महामंत्री राहुल बालियान, रालोद के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अरुण भारद्वाज व दिनेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
तलवार खोलते समय मंत्री के माथे में लगी हल्की चोट : पूर्व विधायक के आवास पर हुए कार्यक्रम में उपहार में दी तलवार को खोलते समय उसकी मूठ से प्रभारी मंत्री के माथे में हल्की चोट लगी लेकिन बाद में मंत्री ने स्वयं ही रुमाल से उसे ठीक कर लिया। कार्यक्रम में अन्य राजनीतिक पार्टियों से जुड़े लोग भी दिखाई दिए, जिन्हें लेकर चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें