फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जिले में 12वीं में लवनीत तो दसवीं में रहा संकल्प का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आईसीएसई की दसवीं और आईएससी 12वीं की परीक्षा का परिणाम रविवार दोपहर को जारी कर दिया गया। जिले में 12वीं की परीक्षा में लवनीत और दसवीं में संकल्प राज को प्रथम स्थान मिला। परिणाम को लेकर विद्यार्थियों में सुबह से ही उत्सुकता थी। रविवार दोपहर तीन बजे से जैसे ही परिणाम आने शुरू हुए तो विद्यार्थियों में जोश भर गया।
विज्ञापन

स्प्रिंगफील्ड्स कॉलेज के 12वीं के छात्र लवनीत शिवा ने 96.5 फीसदी और कक्षा दस के छात्र संकल्प राज ने 98 फीसदी अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। मुरादाबाद जनपद में टाईनी टॉट्स कॉलेज, विल्सोनिया कॉलेज, स्प्रिंगफील्ड्स कॉलेज, सेंटपॉल कॉलेज, जीके वेल्हम कॉलेज, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, केके पब्लिक स्कूल के अलावा इस वर्ष से एडम एंड ईव्स स्कूल में आईसीएसई की कक्षाएं संचालित की जाती हैं। दोपहर में जैसे ही परिणाम जारी हुआ, स्कूलों में शिक्षकों और घरों में विद्यार्थियों व अभिभावकों ने परिणाम देखना शुरू कर दिया। करीब दस मिनट सर्वर व्यस्त रहा, इसके बाद आसानी से परिणाम देखा जाने लगा। उम्मीदों के अनुरूप परिणाम देखकर विद्यार्थियों और अभिभावकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जिला समन्वयक डॉ. स्वाति शर्मा ने बताया कि इस बार का परिणाम परिणाम के अनुरूप है। कोरोना संक्रमण काल के बाद से यह पहला ऐसा सत्र था, जिसमें 12वीं के विद्यार्थियों ने पहली बार बोर्ड की परीक्षा दी थी। शुरुआत में विद्यार्थी कुछ असमंजस में थे, लेकिन बाद में सभी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दी। आज आया परिणाम उसी आत्मविश्वास का नतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें