फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाजपा नेता अनुज चौधरी हत्याकांड में ललित कौशिक की डिस्चार्ज एप्लीकेशन खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भाजपा नेता अनुज चौधरी हत्याकांड में आरोपी ललित कौशिक और सत्येंद्र चौधरी ने मुकदमे में आरोप पत्र के खिलाफ प्रार्थना पत्र अदालत में प्रस्तुत किया। जिसे सुनने के बाद अदालत ने डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र खारिज करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। 6 जून को गवाह को तलब किया है।
विज्ञापन


मझोला थाने में 10 अगस्त को संदीप सिंह द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें बताया गया था कि 10 अगस्त की शाम करीब छह बजे नया मुरादाबाद स्थित सोसायटी में अनुज चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि अनुज के साथी पुनीत चौधरी को भी गोली मारकर घायल कर दिया गया था।
इस मामले में अमित कुमार, पुष्पेन्द, अनिकेत, प्रभाकर सिंह और कुछ अन्य लोगों को केस में आरोपी बनाया गया था। इस मामले में पुलिस ने कमलवीर सिंह, ललित कौशिक, अनिकेत, प्रभाकर, अमित कुमार, पुष्पेन्द्र सिंह उर्फ भूरा, सत्येंद्र सिंह, सूर्यकांत उर्फ शानू, आकाश, नीरज पाल, सुशील शर्मा, उर्फ गोलू, और मोहित चौधरी को आरोपी बनाया है। मुकदमे की सुनवाई एडीजे सात की अदालत में की जा रही है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता नीलम वर्मा ने बताया कि इस मामले आरोपी ललित कौशिक और सत्येंद्र चौधरी ने आरोप पत्र के खिलाफ डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। जिसमें ललित और सत्येंद्र ने झूठा फंसाने की बात कही। अदालत ने अभियोजन पक्ष और आरोपी के वकील की बहस सुनने के बाद डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र खारिज करते हुए सभी आरोपियों पर आरोप तय कर दिए गए हैं।
विज्ञापन







यह है पूरा मामला

मुरादाबाद। भाजपा नेता अनुज चौधरी हत्याकांड के पीछे राजनीतिक रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते इस हत्याकांड को शूटरों द्वारा अंजाम दिया गया था। साजिश रचने में शामिल रहे असमोली ब्लॉक की प्रमुख संतोष देवी के पति प्रभाकर सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। प्रभाकर पर बीस हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने दावा किया था कि प्रभाकर ने अपने बयानों में बताया था कि अनुज चौधरी से ब्लाॅक प्रमुख चुनाव को लेकर रंजिश थी। जिसकी हत्या कराने के लिए 20 लाख रुपये की सुपारी शूटरों को दी गई थी। जिन्हें एडवांस मे छह लाख रुपये भी दे दिए गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें