मुरादाबाद। पीलीभीत में गड़बड़ी सामने के बाद एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के दौरान सूची में नए नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए भरे गए 1.71 लाख फार्मों की जांच की जाएगी। जिले में सबसे ज्यादा 1.12 लाख फार्म-6 भरे गए थे। चुनाव आयोग के फैसले के बाद प्रशासन इसकी तैयारी में जुट गया। एसआईआर से पहले जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 2459455 थी। इस दौरान 387611 वोटरों के नाम सूची से हटा दिए गए थे। सबसे अधिक 1.12 लाख वोट मुरादाबाद नगर विधानसभा क्षेत्र के कटे थे। इसमें डुप्लीकेट, मृतक और दूसरे शहरों में शिफ्ट होने वाले वोटर शामिल थे।
एसआईआर के बाद 10 अप्रैल को जारी सूची के मुताबिक जिले में मतदाताओं की संख्या घटकर 2211339 हो गई थी। वहीं इस प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए (फार्म-6), नाम हटाने के लिए (फार्म-7) और संशोधन के लिए (फार्म-8) कुल 171285 भरे गए थे। इसमें से 5279 फार्म अस्वीकृत कर दिए गए थे। सबसे अधिक 113376 फार्म-6 के आवेदन थे। पीलीभीत में मतदाता सूची में पकड़ी गई गड़बड़ी के बाद प्रशासन की ओर से इन फार्मों की जांच की जाएगी। एडीएम प्रशासन प्रफुल्ल त्रिपाठी के मुताबिक एसआईआर के दौरान फार्म-6, 7 और 8 के करीब 1.13 आवेदन किए गए थे। 5279 फार्म अस्वीकृत कर दिए गए थे।
000
एसआईआर के दाैरान फार्म-6, 7 और 8 के विवरण
फार्म
कुल आवेदन
अस्वीकृत आवेदन
फार्म-6
113376
4521
फार्म-7
8672
84
फार्म-8
49237
674
000
एसआईआर के बाद भरे गए 67995 फार्म
मुरादाबाद। एसआईआर के बाद अक्तूबर तक जिले में 67995 फार्म भरे जा चुके हैं। इसमें 23225 फार्म-6, 16934 फार्म-7 और 27836 फार्म-8 शामिल हैं। इसमें से 5720 फार्म रिजेक्ट कर दिए गए हैं।
000
जिले में एसआईआर से पहले और बाद में मतदाताओं की संख्या
विधानसभा क्षेत्र एसआईआर से पहले
एसआईआर के बाद
कहां कितने वोट कटे
कांठ
392149
362344
49803
ठाकुरद्वारा
379301
355120
43667
मुरादाबाद देहात
393100
319480
90937
मुरादाबाद नगर
543815
471327
112338
कुंदरकी
388332
369186
41302
बिलारी
362758
333882
49564
कुल
2459455
2211339
387611