फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारखाने की तीसरी मंजिल पर फंदे पर लटका मिला कर्मचारी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नागफनी थानाक्षेत्र में पीतल कारखाने की तीसरी मंजिल पर शनिवार दोपहर एक कर्मचारी का शव फंदे पर लटका मिला तो सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन

नागफ नी थानाक्षेत्र में बाला जी मंदिर के पास मुकेश कुमार का पीतल कारखाना है। इस कारखाने में बंगला गांव निवासी टीटू (30) भी काम करता था। शनिवार को टीटू के अलावा अन्य कर्मचारी व मजदूर भी काम कर रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे सभी कर्मचारी और मजदूरों ने रोज की तरह खाना खाया। इसके बाद सभी अपने अपने काम में जुट गए थे। इसी दौरान टीटू कारखाने की तीसरी मंजिल पर पहुंच गया। काफी देर बाद भी वह नीचे नहीं आया। इसके बाद मजदूर ऊपर पहुंचे और उन्होंने देखा कि उसका शव फंदे पर लटका हुआ था। इसकी जानकारी मिलने पर कारखाना संचालक मुकेश और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फोरेेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया। टीम ने जांच पड़ताल की। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि टीटू का विवाह तीन साल पहले विवाह हुआ था। उसकी एक बेटी भी है। परिजनों का कहना है कि दो साल पहले पत्नी चली गई थी। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि युवक की मौत कैसे हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें