फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंपो से निकला लोहे का एंगल पल्लेदार के पेट में घुसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में टैंपो से निकला लोहे का एंगल पल्लेदार के पेट में घुस गया। जिसमें पल्लेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के धीमरी निवासी आनंद सिंह(52) पल्लेदार था। भाई कुंवर पाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को आनंद सिंह हनुमान मूर्ति के पास ट्रक से माल उतार कर छोटे भार वाहन में भर रहा था। इस दौरान उधर से गुजर रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित टेंपो ने उसे टक्कर मार दी। टेंपो से निकला लोहा का एंगल आनंद सिंह के पेट में घुस गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान चालक वाहन छोड़कर भाग गया। साथी मजदूरों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उपचार के दौरान आनंद सिंह की मौत हो गई। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। भाई कुंवरपाल सिंह की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें