फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बंगाली समाज के पंडाल के सामने खोदाई कर रहे मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला

Thu, 22 Oct 2026 12:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह सड़क की खोदाई कर रहे एक मजदूर पर बंगाली समाज के कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आरोप है कि मूर्ति विसर्जन के लिए रास्ता बंद होने से नाराज होकर हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दो नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि बंगाली समाज ने साईं सेलिब्रेशन बैंक्वेट हाॅल में दुर्गा पूजा पंडाल लगाया था। बुधवार को मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम था। इसी क्षेत्र में सीएम ग्रिड का कार्य चल रहा है, जिसके तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क की खोदाई हो रही थी। ठेकेदार पवन कुमार के अधीन अमरोहा के हसनपुर निवासी अर्जुन अन्य मजदूरों के साथ खोदाई कर रहा था। अर्जुन ने मझोला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे तुषार विश्वास, सहदेव चंद्र और छह अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर आए। उन्होंने काम बंद करने की धमकी दी और जब अर्जुन औजार उठाने लगा तो गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य मजदूरों ने घटना का वीडियो बनाया, लेकिन हमलावर नहीं रुके। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अर्जुन को जिला अस्पताल भेजा दिया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तुषार विश्वास और सहदेव चंद्र के अलावा छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
-
मजदूरों की चेतावनी पर पुलिस की कार्रवाई
मुरादाबाद। मजदूरों ने धमकी दी कि यदि आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह सीएम ग्रिड का काम बंद कर देंगे। इसके बाद पुलिस सतर्क हो गई। बुधवार की शाम साढ़े पांच बजे पुलिस की मौजूदगी में विसर्जन यात्रा निकाली गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

-
वायरल वीडियो से पहचान
पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो की जांच कर रही है। इन वीडियो के जरिये अन्य हमलावरों की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद उनके नाम भी प्राथमिकी में शामिल किए जाएंगे।
-
रास्ता बंद होने से बढ़ा विवाद
मुरादाबाद। बंगाली समाज द्वारा दुर्गा पूजा के लिए पंडाल लगाया गया था। मूर्ति विसर्जन के लिए सड़क का उपयोग किया जाना था। सीएम ग्रिड के कार्य के कारण सड़क की खोदाई हो रही थी। खोदाई से विसर्जन मार्ग बाधित हो रहा था। इसी बात को लेकर बंगाली समाज के लोग नाराज थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें