फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पुलिस लाइन में हाइड्रा से गिरकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जोया रोड स्थित निर्माणाधीन पुलिस लाइन में पचास फीट ऊंचे हाइड्रा (क्रेन) से गिरकर पश्चिम बंगाल के मजदूर हन्नान (35) की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस लाइन में यह दूसरा हादसा हुआ है, इससे पहले एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन


मृतक मजदूर हन्नान पश्चिम बंगाल के कुंजा बिहार में रहने वाले कालू मियां के बेटे थे। वह करीब पांच महीने से अपनी पत्नी मेरीना और दो बच्चों के साथ जोया रोड स्थित पुलिस लाइन में ही रहते थे और यहीं पर मजदूरी करते थे। पुलिस लाइन का लगभग कार्य पूरा हो चुका है। लेकिन, कुछ दीवारों पर प्लास्टर का काम चल रहा है।
बुधवार को हन्नान हाइड्रा के सहारे काम कर रहे थे, तभी अचानक चेन टूट गई और हन्नान नीचे गिर गए। हादसे में हन्नान गंभीर रूप से घायल हो गए। बिल्डिंग में काम कर रहे दूसरे मजदूरों ने हन्नान को उठाया और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने नाजुक हालत में हन्नान को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान हन्नान की मौत हो गई।
विज्ञापन

एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मुरादाबाद में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। हादसे के समय सभी मजदूर और मृतक के परिजन वहीं पर मौजूद थे। मालूम रहे कि बीते 26 अगस्त को कानपुर निवासी इलेक्ट्रीशियन शुवांशु की बिजली की फिटिंग करते समय करंट लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें